{"_id":"68e17cd7213402d88f097380","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-138029-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बरामदे में सोता रहा परिवार, घर से लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बरामदे में सोता रहा परिवार, घर से लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र बहरौली जहानपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने किसान के घर से लाखों के जेवर पार कर दिए। घटना के समय परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे। शनिवार की सुबह चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचना दी।
हसनंगज कोतवाली के बहरौली जहानपुर गांव निवासी रामशंकर गौतम ने बताया कि परिवार के लोग शुक्रवार की रात बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात में पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़कर चोर घर में घुस गए। कमरे में रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। शनिवार की सुबह सामान बिखरा देखकर घर वालों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने जांच की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
रामशंकर ने बताया कि बेटा विपिन पंजाब की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है, बहू सोनी घर पर है। बहू जेवर बक्से में रखे थे जो चोरी हो गए। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।