{"_id":"6b04995f4a8375b0b70f5c5d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-161834-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सिर में चार गहरी चोटें लगने से हुई थी किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सिर में चार गहरी चोटें लगने से हुई थी किसान की मौत
विज्ञापन
बांगरमऊ। बरात में शामिल होकर लौट रहे किसान का लहूलुहान शव खेत के किनारे पड़ा मिला था। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसमें सिर पर चार चोटें मिलने के साथ दाहिने कंधे में भी चोटें मिली हैं। सड़क किनारे खेत होने से दुर्घटना में ही मौत की आशंका जताई जा रही है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के आजमखेड़ा गांव निवासी कमलेश (50) रविवार को हरदोई बारात से शामिल होने गए थे। रास्ते में पड़ने वाले खेत में लहूलुहान हालत में मिले थे। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। पिता हीरा ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, उसमें सिर में चार चोटों के साथ दाहिने हाथ के कंधे में भी चोट मिली है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसमें दुर्घटना में मौत की बात सामने आई है, परिजनों की आशंका पर जांच की जा रही है।