{"_id":"6b00a1f2ed205587da067edb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-161627-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एपीके फाइल खोलते ही साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.69 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एपीके फाइल खोलते ही साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.69 लाख रुपये
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। व्हाट्सएप पर आई एपीके फाइल खोलना शिक्षक को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने आठ दिनों के भीतर उनके बैंक खाते से 2,69,498 रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी के शास्त्रीनगर निवासी सहायक शिक्षक मो. इदरीश ने पुलिस को बताया कि 31 अक्टूबर 2026 को भतीजे दानिश के व्हाट्सएप से एपीके फाइल आई थी। इसके साथ गाड़ी का चालान होने संबंधी ऑडियो भी था, जिसमें आवाज भतीजे जैसी ही थी। परिचित का संदेश समझकर उन्होंने रात करीब 11 बजे फाइल खोल ली।
आठ नवंबर को अजमेर में उन्होंने यूनियन बैंक खाते से फोनपे के जरिए एक दुकानदार को 60 रुपये का भुगतान किया। इसी दौरान आर्यावर्त ग्रामीण बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दी।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि तीन से 10 नवंबर के बीच खाते से 31 बार में कुल 2,69,498 रुपये निकाल लिए गए। साइबर थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।