{"_id":"6a9338fcc12567ae2707d811","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-156633-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पति से विवाद से आहत महिला ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पति से विवाद से आहत महिला ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो-20- बबली (फाइल फोटो)
नवाबगंज। परसंदन गांव स्थित मायके में रह रही महिला का पति से विवाद हो गया। इससे आहत होकर उसने जहर खा लिया। परिजन सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के परसंदन गांव निवासी बाबूलाल की बेटी बबली (32) शादी के बाद से पति के साथ मायके में रहती थी। भाई रामेश्वर ने बताया कि बबली का विवाह आठ साल पहले पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बैगांव गांव निवासी सुशील से हुआ था। ससुराल में आए-दिन विवाद के चलते बहन पति, बेटी नैन्सी नैंसी (6) और एक साल के बेटे कार्तिक के साथ करीब तीन साल से मायके में रह रही थी। बताया कि बहन का पति सुशील दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। 26 अगस्त को वह घर लौटा था।
भाई के मुताबिक शुक्रवार को रक्षाबंधन पर वह पत्नी को लेकर अपनी ससुराल सरोसा गया था। मां चंदा और पिता भी मामा के घर गए थे। घर पर बहन और बहनोई थे। शराब के लती बहनोई पीकर आए। इस पर बहन का विवाद हुआ। इसके बाद बहन ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया, उसमें जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित किया गया है। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।