{"_id":"6a7f6656c8de2cd6d10e839e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-155742-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंगा में कूदे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंगा में कूदे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता
विज्ञापन
फोटो-4- नाव से गंगा नदी में लापता युवक की तलाश करते गोताखोर। स्रोत: ग्रामीण
गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के गंगा पुल पर बाइक खड़ी कर छलांग लगाने वाले युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिल सका है। कानपुर और बांगरमऊ पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में उसकी तलाश कर रही है। युवक के न मिलने से परिजन गहरे सदमे में हैं।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सिरधरपुर गांव निवासी रोहित (20) ने बृहस्पतिवार की दोपहर गंगा नदी में छलांग लगाई थी। उसने पुल पर बाइक खड़ी की थी। घटनास्थल कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र में आता है। इस कारण्क नपुर पुलिस पहले दिन से ही उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को बांगरमऊ पुलिस ने भी तलाश अभियान चलाया। घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर रतईपुरवा गांव तक गोताखोरों की मदद ली। गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण तलाश में बाधा आ रही है।
रोहित के न मिलने से पिता और मां राजेश्वरीए भाई रीतेश, राहुल, मोहित और बहन सरिता भी बेहाल हैं। बांगरमऊ कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उनके क्षेत्र में करीब पांच किलोमीटर तक तलाश की गई। नावों और गोताखोरों से रोहित को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका।