{"_id":"69ed0e2c56b2160a7605aff4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-149298-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वृद्धा का शव सड़क पर रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वृद्धा का शव सड़क पर रखकर किया हंगामा
विज्ञापन
फोटो-6- हंगामा कर रहे परिजनों को समझाते सीओ तेज बहादुर सिंह। संवाद
नवाबगंज (उन्नाव)। चमरौली-बिछिया मार्ग पर लोडर की टक्कर से घायल वृद्धा की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। लोडर चालक पर हत्या की धारा बढ़ाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से मना कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ ने परिजनों से बात की और जांच के बाद धारा बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन ने शव उठाया।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के थानखेड़ा गांव निवासी मथुरा की पत्नी नन्हकी देवी (65) बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे आटा लेने चक्की जा रही थीं। चमरौली-बिछिया मार्ग पर लोडर ने टक्कर मार दी थी। कानपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। बेटे मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। शनिवार की सुबह नौ बजे परिजन शव घर के बाहर सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे। परिजन चालक पर हत्या की धारा बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
सूचना पर कोतवाल सुरेश सिंह पहुंचे, बाद में सीओ तेजबहादुर सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने परिजन को जांच के बाद धारा बढ़ाने का आश्वासन दिया। लोडर को कोतवाली भेजा तब परिजन शांत हुए और सुबह 10 बजे शव शुक्लागंज ले जाकर अंतिम संस्कार किया। सीओ ने बताया कि परिजन को समझा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।