{"_id":"69dd4a453d66ea010d0c620d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-148622-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
फोटो-37- शहर में मशाल जुलूस निकालते शिक्षक। स्रोत: संगठन
- फोटो : संवाद
उन्नाव। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्य करने के विरोध में सोमवार की शाम शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला। इसमें विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए टीईटी अनिवार्यता को तत्काल समाप्त करने की मांग की। जुलूस के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ।
अटेवा के जिला संयोजक अर्पित मिश्रा ने इस कानून को शिक्षकों के साथ अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक संगठन के जिलाध्यक्ष संजीव संखवार ने सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के एकजुट संघर्ष की जानकारी दी। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
उप्र जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण शंकर मिश्रा ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को विधानसभा और संसद तक ले जाया जाएगा। इस जुलूस में अटेवा, प्राथमिक शिक्षक संघ, उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ सहित कई अन्य शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे।