{"_id":"69daa17b663d6153390709ec","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-148472-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: इंस्टाग्राम पर दोस्त बने युवक के साथ कासगंज गई थी दुष्कर्म पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: इंस्टाग्राम पर दोस्त बने युवक के साथ कासगंज गई थी दुष्कर्म पीड़िता
विज्ञापन
मौरावां। चार दिन पहले लापता दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने कासगंज में रहने वाली प्रेमी की बहन के घर से खोज लिया है। जांच में पता चला कि दोनों एक-दूसरे को तीन साल से जानते हैं। दोनों में इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और नजदीकी बढ़ती गई। जांच में पता चला दोनों में लगातार तीन-तीन घंटे बातचीत होती थी। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
मौरावां थाना के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता घर के बाहर पुलिस सुरक्षा होने के बाद भी छह अप्रैल की सुबह लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश की। पता न चलने पर आठ अप्रैल को पिता ने अज्ञात लोगों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब उसके मोबाइल की सर्विलांस टीम से जांच कराई तो पता चला कि इंस्टाग्राम आईडी से उसकी मध्यप्रदेश के एक युवक से करीब तीन साल से बातचीत हो रही है। सर्विलांस की मदद से पुलिस मध्यप्रदेश में युवक के घर पहुंची। पता चला कि युवक अपनी बहन के यहां कासगंज रहता है। इसके बाद पुलिस ने कासगंज में दबिश देकर दुष्कर्म पीड़िता को खोज लिया। आरोपी युवक की तलाश हो रही है।
थानाध्यक्ष कुंवरबहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मध्यप्रदेश के एक युवक से दोस्ती थी, उसी के साथ बिना बताए चली गई थी। उसे खोजकर लाया गया है। आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।