फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दक्षिणा मांगने पर कथावाचक को कार से अगवा कर पीटा

Sun, 12 Apr 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-25-पीड़ित कथा वाचक अवधेश कुमार लोधी के साथ सोहरामऊ थाने जातीं सपा नेत्री डॉ. आंचल वर्मा। स - फोटो : 1
नवाबगंज (उन्नाव)। रसूलपुर गांव में कथा सुनाने आए कथावाचक से मारपीट की गई। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। उनके आदेश पर शुक्रवार की रात प्राथमिकी दर्ज हुई लेकिन पुलिस ने पीड़ित को इसकी जानकारी नहीं दी। शनिवार को पीड़ित सपा की महिला नेता के साथ थाने पहुंचे तब प्राथमिकी दर्ज होने की बात बताई गई।
विज्ञापन


अजगैन कोतवाली के कुंजपुर गांव निवासी कथावाचक अवधेश कुमार लोधी रसूलपुर गांव में कथा सुनाने आए थे। कथा 30 मार्च से छह अप्रैल तक चली थी। इसके लिए 30 हजार रुपये की रकम तय हुई थी। कथा के अंतिम दिन जब दक्षिणा मांगी तो अनूपादास द्विवेदी और मनीष पांडेय ने कहा कि आश्रम चलकर रुपये देंगे। कथावाचक का आरोप है कि रुपये देने के बहाने दोनों ने दो अन्य साथियों के साथ उन्हें कार में बैठाया। उन्हें लखनऊ ले गए और वहां शराब पी और उन्हें पिलाने का प्रयास किया। इन्कार करने पर पीटा गया। आरोप है कि सोने की चेन और सात हजार रुपये भी छीन लिए गए। वह खुद को बचाकर किसी तरह वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की तहरीर सोहरामऊ पुलिस को दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उनके आदेश पर रात में दो नामजद सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने पीड़ित को इस बारे में सूचित नहीं किया था। शनिवार को पीड़ित सपा नेता आंचल वर्मा के साथ थाने पहुंचे। आंचल ने थानाध्यक्ष से बात की तब प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि कथावाचक की तहरीर पर चार लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और गैर इरादतन हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित की चेन व रुपये छीनने के आरोप की भी जांच की जा रही है। दूसरे अनुसूचित जाति के साथी धीरज कोरी को भी पीटने की पुष्टि होती है तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

जनेऊ और खड़ाऊं फेंकने का आरोप
नवाबगंज। कथावाचक अवधेश कुमार लोधी ने आरोप लगाया कि लोधी होकर कथा कहने पर उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी गई। जनेऊ और खड़ाऊं भी फेंक दिए और कहा कि पिछड़ा वर्ग का होने के बाद भी सवर्णों के यहां कथा कहेगा और अपने साथ अनुसूचित जाति के लोगों को भी रखता है और चरणस्पर्श कराता है।


सपा प्रवक्ता ने बताया अपमान
पूर्व एमएलसी व समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील साजन ने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि यहां पिछड़ों और दलितों को दोयम दर्जे का हिंदू माना जाता है। इटावा में यादव कथावाचक की पिटाई के बाद अब उन्नाव में लोधी कथावाचक पर जानलेवा हमला और अपमान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed