फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मारपीट करने वालों को फंसाने के लिए जीजा के छोटे भाई की थी बच्चे की हत्या

Tue, 10 Mar 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-25- मारपीट व मासूम की मौत की घटना में जेल भेजे गए आरोपी आमिर उर्फ लड्डू व सलमान। स्रोत: पु
उन्नाव। नवीनमंडी के पास डेरा डालकर रह रहे झांसी निवासी परिवार से किला मोहल्ला निवासी दो युवकों ने शुक्रवार की रात मारपीट की थी। इसमें जीजा के यहां आई झांसी निवासी महिला के छह माह के दुधमुंहे बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। बच्चे की मां ने बहनोई के छोटे भाई के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक महिला के बहनोई के छोटे भाई की मारपीट में शामिल युवक से खुन्नस थी। उसे फंसाने के लिए भाई की साली के बच्चे का गला घोंट दिया और हमलावरों के पैर से दबकर मौत का आरोप लगा दिया। मारपीट की प्राथमिकी में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है। हत्यारोपी बहनोई के भाई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



झांसी जिले के गुरसरांय क्षेत्र डुंडी गांव निवासी राघवेंद्र परिवार के साथ लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मोहल्ला पहलीखेड़ा में नवीन मंडी के पास डेरा डालकर रहते हैं। राघवेंद्र का आरोप था कि शुक्रवार की रात पहलीखेड़ा निवासी आमिर उर्फ लड्डू और किला मोहल्ला निवासी साथी सलमान नशे पहुंचे और डेरे का तिरपाल फाड़ दिया। विरोध पर डेरे में घुसकर मारपीट की थी। उसके यहां आई झांसी के मऊरानीपुर निवासी साली मैयना छह माह के बच्चे कार्तिक को लिए थी। लड्डू ने उसे लात मार दी। इससे गोद से बच्चा गिर गया और हमलावरों के पैर से दबकर बच्चे की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। हालांकि परिजनों ने डायरिया होने की बात कहकर भर्ती कराया था। पुलिस ने पैनल से बच्चे का पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन




पुलिस ने राघवेंद्र की तहरीर पर आमिर उर्फ लड्डू और उसके साथी सलमान पर मारपीट और हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की थी। सोमवार को दोनों को जेल भेजा दिया। मैयना ने सोमवार की देर शाम जीजा राघवेंद्र के छोटे भाई नौलख पर बच्चे की गला दबाकर हत्या की तहरीर दी है। बताया कि उसने और परिवार के कुछ लोगों ने नौलख को गला दबाते देखा था। पुलिस के मुताबिक नौलख की सलमान से खुन्नस है। उसे फंसाने के लिए बच्चे की हत्या कर दी। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना के बाद से भागे नौलख की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed