{"_id":"699759d69748416aac04a544","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145539-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ताला तोड़कर जेवर और नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
उन्नाव। गदनखेड़ा मोहल्ले में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे चोरों ने 50 हजार रुपये, तीन लाख के जेवर, बैटरी और इंवर्टर पार कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह घर आने पर पता चला। पुलिस जांच कर रही है।
सदर कोतवाली के गदनखेड़ा मोहल्ला निवासी संदीप यादव प्राईवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह एक रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर ताला बंद था, रात में ताला तोड़कर घर के अंदर पहुंचे चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये, जेवर के साथ इन्वर्टर और बैटरी पार कर दी। बृहस्पतिवार सुबह आने पर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर गया तो सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर पुलिस ने जांच की। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
दो महीने पहले हुई चोरी का भी खुलासा नहीं
उन्नाव।गदनखेड़ा में चोरी की यह पहली घटना नहीं है, दो महीने पहले वहां रहने वाले कमलप्रकाश शुक्ला के भी घर को चोरों ने निशाना बनाया था, वहां से 20 हजार रुपये की नगदी और सोलर पैनल खोल ले गए थे। पीड़ित ने ललऊखेड़ा चौकी में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दो दिन पहले सदर कोतवाली में शिकायत की तो बताया गया कि अगर चोर मिलेंगे तो सामान बरामद कराया जाएगा। स्थिति यह है कि चोरी की प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई, पीड़ित चौकी और कोतवाली के चक्कर लगाने को मजबूर है।