{"_id":"698e195664dddb2c7b0892aa","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145145-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर पलटी टेंट का सामान लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर पलटी टेंट का सामान लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली, यातायात प्रभावित
विज्ञापन
फोटो-41- नवीन मंडी के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे जाम की स्थिति बन गई। लखनऊ की ओर से आने वाले वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। यातायात प्रभारी मौके पर पहुंचे और क्रेन से ट्राॅली को सीधा कराकर जाम खुलवाया।
हाईवे पर नवीन मंडी के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। वह टेंट का सामान लादकर जा रहा था, इससे सामान भी सड़क पर बिखर गया और वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर यातायात प्रभारी सुनील सिंह पहुंचे और लोगों की मदद से सामान हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
यातायात प्रभारी ने बताया कि पलटी ट्रॉली सीधी कराकर उसमें सामान रखवा दिया गया था। याताया त कुछ ही देर में सामान्य हो गया था।
डामरीकरण से लखनऊ-कानपुर हाईवे पर फिर रेंगे वाहन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोनिक मुर्तजानगर नहर पुलिया के पास से पांच सौ मीटर दूरी तक डामरीकरण का कार्य बृहस्पतिवार को भी किया गया। इस दौरान एक ही लेन में आधे में काम चलने और आधे से वाहनों के निकाले जाने से रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। वाहन रेंगते हुए निकलते रहे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रोडवेज वर्कशाप के आगे से स्टेडियम के पास तक करीब 500 मीटर दूरी तक डामर बिछाया गया। इससे जाम के हालात बने रहे। वाहन सवारों को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक वाहन रेंगते हुए निकले। इस दौरान एक तरफ यातायात निकलता रहा तो दूसरी ओर डामरीकरण का कार्य चलता रहा।