{"_id":"6aa84f96bdf58eedf109f2fe","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-157611-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिव्यांग से ठगे 4.90 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिव्यांग से ठगे 4.90 लाख रुपये
विज्ञापन
उन्नाव। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिव्यांग युवक से 4.90 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने उसे फर्जी नियुक्तिपत्र भी थमा दिया। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
लखीमपुर खीरी के ढकनिया गांव निवासी सुनील कुमार ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात लखीमपुर खीरी के आकाश गुप्ता से हुई थी। आकाश ने बताया कि उसकी आकांक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सरकारी विभागों में नौकरी दिलाती है। नौकरी के नाम पर सुनील ने 90 हजार रुपये ऑनलाइन कंपनी के खाते में जमा किए। सितंबर 2023 से आकाश नौकरी का भरोसा देता रहा। 1 जुलाई 2026 को सुनील को उन्नाव बुलाया गया। जिला पंचायत कार्यालय में दिव्यांग कोटे से नौकरी लगवाने की बात कही। 15 जुलाई को चार लाख रुपये लेकर जिला पंचायत कार्यालय आने को कहा। तय समय पर पहुंचकर सुनील ने आकाश को चार लाख रुपये दिए। आकाश ने सहायक मैनेजर पद का नियुक्तिपत्र दिया।
16 जुलाई को सुनील उन्नाव जिला पंचायत कार्यालय पहुंचा। नियुक्तिपत्र दिखाने पर वह फर्जी निकला। रुपये मांगने पर आकाश ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सुनील ने बताया कि आकाश के इस काम में उसका साथी आमीन वर्मा भी शामिल है। सुनील ने पहले कोतवाली और फिर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर अब आकाश गुप्ता और आमीन वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।