{"_id":"698b8c98f51d02ef5e02fd20","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-145016-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किराना की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किराना की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
सफीपुर। मियागंज कस्बे में सोमवार रात शार्ट सर्किट से किराना दुकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार दुकान और घरेलू सामान सहित करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है।
मियागंज कस्बा निवासी कमलेश गुप्ता घर में ही किराना की दुकान किए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात घर के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात में शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। पहले तो पता नहीं चला, बाद में धुआं और लपटों के साथ सामान जलने की दुर्गंध आई तब जानकारी हुई। आग से घर के अंदर धुंआ भरने लगा। ग्रामीण एकजुट हुए और आग बुझाना शुरू किया।
हसनगंज की दमकल को सूचना दी गई। उसके बाद भी वह समय से नहीं पहुंची, तब तक निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया जा चुका था। दमकल की इस रवैये पर लोगों ने नाराजगी भी जताई। मंगलवार को लेखपाल सुधीर त्रिपाठी ने जांच कर नुकसान का आंकलन किया। पीड़ित ने 15 लाख का नुकसान बताया है। दमकल प्रभारी अशोक सिंह चौहान ने बताया कि वह समय से पहुंचे थे, और आग बुझाई गई थी।