{"_id":"695427ff52c9585e7f0b99ac","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-142681-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन ने मोपेड में मारी टक्कर, सिर में चोट लगने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन ने मोपेड में मारी टक्कर, सिर में चोट लगने से किसान की मौत
विज्ञापन
चकलवंशी। गुलाबखेड़ा-इशुनिया मार्ग पर रुकनापुर गांव के कच्चे मोड़ के पास वाहन की टक्कर से मोपेड सवार किसान की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। पोस्टमार्टम में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
माखी थानाक्षेत्र के रुकनापुर गांव निवासी राजू रावत (56) खेती करने के साथ अमरुद की बागवानी करते थे। बेटे विकास ने पुलिस को बताया कि पिता गांव के बाहर खेत में अमरूद के बाग के पास झोपड़ी बनाकर रहते थे। सोमवार को पिता गांव से दो किमी दूर गुलाबखेड़ा गांव की बाजार मोपेड से अमरूद बेचने गए थे। रात में घर नहीं लौटे। तलाश करने पर बाग से 300 मीटर दूर गुलाबखेड़ा-इशुनिया मार्ग पर रुकनापुर गांव के कच्चे मोड़ के पास घायल पड़े मिले। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसमें एक्सीडेंट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
नौ दिन पहले हुई थी बेटी की मौत
रुकनापुर गांव में हुए हादसे में किसान की मौत की घटना ने परिवार को झकझोर दिया। बेटे विकास ने बताया कि इसके पहले 22 दिसंबर को बहन (मृतक की बेटी) सुभाषिनी (22) का शव अमरूद के बाग में फंदे से लटका मिला था। 10 दिन के भीतर दो घटनाओं से पूरा परिवार बेहाल है।