{"_id":"6accca337c6570ca2c0cb120","slug":"kanpur-decomposed-body-of-a-man-from-unnao-missing-for-10-days-found-in-bushes-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: झाड़ियों में मिला 10 दिन से लापता उन्नाव के व्यक्ति का सड़ा-गला शव, परिजनों को दी गई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: झाड़ियों में मिला 10 दिन से लापता उन्नाव के व्यक्ति का सड़ा-गला शव, परिजनों को दी गई सूचना
Mon, 12 Oct 2026 05:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गोविंद नगर थाना क्षेत्र में झांसी रेलवे लाइन के पास रविवार को झाड़ियों में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। पुलिस ने तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के मन्ना नगर, जाजामऊ निवासी शिवनारायण (41) के रूप में की। वह करीब 10 दिन से लापता थे।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच कराई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवनारायण के भाई अरविंद ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर को उनकी शिवनारायण से फोन पर बात हुई थी। उस दौरान उन्होंने बताया था कि अब वह कानपुर के बजाय झांसी की किसी फैक्टरी में काम करेंगे। इसके बाद से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार को पुलिस से शव मिलने की सूचना आई तो परिवार को घटना की जानकारी हुई। गोविंद नगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन