फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Roof of mud-walled room collapses; elderly woman dies after being buried under debris.

Unnao News: कच्ची कोठरी की छत गिरी, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

Mon, 12 Oct 2026 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Roof of mud-walled room collapses; elderly woman dies after being buried under debris.
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र के कीरतपुर सुमेरपुर गांव में कच्चे मकान की छत गिरने से 90 वर्षीय वृद्धा मलबे में दब गई। परिजनों ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कीरतपुर सुमेरपुर निवासी सतेंद्र सिंह ने बताया कि मां श्यामकली (90) रविवार सुबह करीब आठ बजे घर की कच्ची कोठरी में बैठीं थीं। तभी अचानक कोठरी की छत भरभरा कर गिर गई। बेटे ने पड़ोसियों की मदद से मलबा हटा कर उन्हें बाहर निकाला और सुमेरपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राहुल सिंह से बताया कि परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed