फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: युवती और परिजनों पर लगाया युवक की हत्या का आरोप

Tue, 09 Dec 2025 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
unnao news
गंजमुरादाबाद। गपचियापुर में 10 दिन पहले कन्नौज निवासी डिलीवरी बॉय का शव फंदे से लटका मिला था। इस मामले में मृतक के भाई ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर युवती और उसके परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गपचियापुर स्थित बस्ती के पास 26 नवंबर को कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के गांव हरौलपुरवा निवासी अंकित (32) का शव फंदे से लटका मिला था। वह दिल्ली में डिलीवरी बाॅय का काम करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन

मृतक के भाई विद्याराम पुत्र दरबारीलाल ने सोमवार को एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से भाई फोन पर बात करता था। 25 नवंबर को युवती ने भाई को मिलने के लिए बुलाया था। 26 नवंबर की शाम 4:30 बजे भाई का शव फंदे से लटका मिला था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि युवक युवती से मिलने गांव आता-जाता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के मुताबिक उसके पास घटना के एक दिन पहले के भाई के युवती के साथ के फोटो, वीडियो और रिकॉर्डिंग भी है। भाई के फोन पर आखिरी तीन कॉल भी युवती के पिता की हैं। प्रभारी कोतवाल रामनारायण ने बताया कि एसपी का आदेश प्राप्त होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed