{"_id":"692c98d65a582179fc0612b1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-141113-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर बोलेरो की टक्कर से पलटा लोडर, दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर बोलेरो की टक्कर से पलटा लोडर, दबकर चालक की मौत
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर तकिया मेला द्वार के पास बोलेरो की टक्कर से लोडर पलट गया। इसमें दबकर चालक की मौत हो गई। चार अन्य लोग चोटिल हो गए। आईं। पुलिस ने जांच की और घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।
रायबरेली जिले के थाना खीरो क्षेत्र के जगन्नाथगंज निवासी राकेश गुप्ता (42) लोडर चलाते थे। शनिवार को पड़ोसी गांव से बरात लेकर बिहार थाना क्षेत्र के ककरारी गांव आए थे। रात करीब 12:30 बजे घर जा रहे थे। चार और साथी लोडर में बैठ गए। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर बिहार थाना क्षेत्र के तकिया मेला द्वार के सामने तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से लोडर डिवाइडर पर पलट गया।
चालक राकेश लोडर में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों साथियों को मामूली चोट आई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छोटे भाई गणेश ने बताया कि राकेश की पत्नी रेखा और दो बच्चों में अंशिका और विष्णु हैं। बेटे की मौत से मां बिटाना और अन्य परिजन बेहाल हैं। बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। भाई की तहरीर पर अज्ञात बोलेरो चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।