{"_id":"690b9eb8b8e70ba7dd079955","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-139743-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिहार से लाई जा रही दुल्हन लखनऊ में चकमा देकर भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिहार से लाई जा रही दुल्हन लखनऊ में चकमा देकर भागी
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बिहार से विदा कराकर लाई जा रही दुल्हन लखनऊ में चकमा देकर भाग गई। पीड़ित पक्ष ने मध्यस्थ महिला की दो भैंसें खोलकर अपने घर बांध लीं। बुधवार को दोनों पक्ष पुलिस चौकी आए। शादी में खर्च रुपये वापस करने पर भैंसें लौटाने का निर्णय हुआ।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि भतीजे की शादी बिहार में कराने के लिए पड़ोसी गांव की महिला ने मध्यस्थता कराई थी। तीन नवंबर को दुल्हन को विदा कराकर घर लौट रहे थे। दुल्हन लखनऊ में कार रुकवाई और लघुशंका के बहाने चकमा देकर चली गई। काफी तलाश पर भी पता नहीं चला। घर आने पर मध्यस्थता करने वाली महिला की दो भैंस खोलकर अपने घर में बांध ली।
इस पर महिला ने पुलिस चौकी में तहरीर दी। देर शाम पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और सारी जानकारी जुटाई। चौकी इंचार्ज सतीश द्विवेदी ने बताया कि शादी में खर्च रुपये वापस करने के बाद महिला की दोनों भैंस लौटाने के लिए कहा है। फैसले पर अमल न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।