फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: शटर काटकर शराब की दो दुकानों से 1.56 लाख रुपये ले गए चोर

Sat, 27 Sep 2025 09:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-11- चोरी की घटना में सीसीटीवी फुटेज की जांच करती पुलिस। संवाद
सफीपुर। मकबूलखेड़ा गांव में चोरों ने बृहस्पतिवार की रात बीयर और देशी शराब ठेके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी से पहले चोरों ने बाहर लगे सीसीटीवी के तार काट दिए फिर शटर काटकर अंदर दाखिल हुए। वहां रखे 1.56 लाख पार कर दी।
विज्ञापन


आसीवन थानाक्षेत्र के मियागंज पुलिस पिकेट से महज 400 मीटर दूर मकबूलखेड़ा गांव के बाहर कानपुर नगर निवासी सोनम जायसवाल की बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकान है। एक दुकान छोड़कर थानाक्षेत्र के रसूलाबाद सपना जायसवाल की देशी शराब की दुकान है। दोनाें दुकानों के बीच में खाली दुकान पड़ी है। बृहस्पतिवार की रात दोनों दुकानों के सेल्समैन दुकानें बंद कर खाली दुकान में सो गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रात तीन बजे चोरों ने सबसे पहले दुकान के छज्जे पर जाकर लाइट और कैमरे के तार काटे। बाद में जिस कमरे में सेल्समैन सो रहे थे, उस दुकान के बाहर से दोनों तालों पर प्लास्टिक की रस्सी बांध दी। इसके बाद चोर दोनों दुकानों के शटर काटकर बीयर की दुकान से 96 हजार रुपये और देशी शराब की दुकान से 60 हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार भोर जब सेल्समैनों की नींद खुली तो शटर उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठे। इस पर दोनों ने आवाज लगाई तो वहां से गुजर रहे लोगों ने शटर उठाया तब वह बाहर निकले। पुलिस ने जांच की तो घटनास्थल से 200 मीटर दूर बाग में खाली गुल्लक पड़ी मिली।
एसओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि जांच की गई है। दो सेकेंड का एक फुटेज मिला है। उसमें तीन चोर मुंह ढके नजर आ रहे हैं। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

--

गुमटी का भी ताला तोड़ माल पार किया
सफीपुर। शराब की दुकान में घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने मकबूलखेड़ा गांव निवासी सचिन यादव की पान मसाले की गुमटी को भी निशाना बनाया, वहां तीन हजार रुपये, नमकीन के साथ पान और गुटखा चोरी कर ले गए। वहां भी पुलिस ने जांच की है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed