{"_id":"68d43ff205dc375b2c081d68","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-137575-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइक में टक्कर मारते हुए पलटी स्कूल वैन, बाल-बाल बचे 13 छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइक में टक्कर मारते हुए पलटी स्कूल वैन, बाल-बाल बचे 13 छात्र
विज्ञापन
औरास। छुट्टी के बाद छात्रों को घर छोड़ने जा रही एक निजी स्कूल की वैन औरास-मोहान मार्ग किनारे खड़ी तेज रफ्तार बाइक से टकराकर पलट गई। घटना में वैन सवार 13 बच्चे और चालक बाल-बाल बच गए। बाइक पर बैठे दो वृद्ध घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
औरास कस्बे में संचालित निजी स्कूल में क्षेत्र के वैरी गांव के छात्र यशवर्धन सिंह, शाहपुरतोंदा गांव की आन्या, आकृति, मन्नत, परी, जिगर, मुंशीखेड़ा की दिव्या और विशाल सहित 13 छात्र-छात्राएं वैन से पढ़ने जाते हैं। बुधवार दोपहर 1:30 बजे छुट्टी के बाद वैन से छात्र घर जा रहे थे। मोहान-औरास मार्ग पर बाबूखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार वैन एक दुकान के बाद खड़ी बाइक में टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटना में बाइक पर बैठे बाबूखेड़ा गांव निवासी राजकुमार (65) और कृपाशंकर (60) घायल हो गए। घटना के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। बाइक सवार घायलों को सीएचसी ले जाया गया, वहां से लखनऊ रेफर किया गया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।