{"_id":"6b0499d7fdc9c1c932051b99","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-161799-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 28 नवंबर को 19 केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 28 नवंबर को 19 केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
उन्नाव। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम घनश्याम मीना ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने परीक्षा के लिए प्रस्तावित 19 केंद्रों पर प्रकाश व पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि 28 नवंबर को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक पाली में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए 16 विकासखंडों में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली व अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा जाए।
परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाए। सभी कक्ष निरीक्षक समय से केंद्र में पहुंच जाएं। कुल 7555 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त सहित सभी परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।