फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 10505 शिकायतों के निस्तारण में 8058 संतुष्ट, प्रदेश में चौथा स्थान

Tue, 06 Oct 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। डीएम की सख्ती व गहन मॉनिटरिंग के चलते शिकायतों के निस्तारण में 77 फीसदी फरियादी संतुष्ट रहे। इसके चलते जनपद को प्रदेश में चौथा स्थान हासिल हुआ है। डीएम ने फरियादियों का संतुष्टि शत प्रतिशत कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने प्रभावी शिकायत प्रबंधन, निवारण और निगरानी के लिए समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (जनसुनवाई) तैयार की है। इसके माध्यम से विभिन्न शिकायत प्रबंध प्रणालियों को एकीकृत करके jansunwai.up.nic.in पर समाहित किया गया है। एक से 30 सितंबर के बीच में इस पोर्टल पर 10505 शिकायतें आईं, जिनमें मुख्यमंत्री संदर्भित, ऑनलाइन संदर्भ, डीएम-एसपी, जनसेवा/लोकवाणी पीजी पोर्टल और संपूर्ण तहसील समाधान दिवस की बिजली, राजस्व, ग्राम पंचायत, आपूर्ति सहित अन्य विभागों की शिकायतें शामिल रहीं।
विज्ञापन

इन शिकायतों का समयसीमा के अंदर शत प्रतिशत निस्तारण करने का दावा विभिन्न विभागों के अफसरों ने किया तो शासन से फोन से फीडबैक लिया गया। इसमें 8058 फरियादियों ने फीडबैक में शिकायतों के निस्तारण में संतुष्टि जताई। शेष 2447 शिकायतकर्ताओं ने किए गए निस्तारण को नकार दिया। निस्तारण में 77 संतुष्टि प्रतिशत रहने पर प्रदेशस्तर पर तय होने वाली रैंकिंग में जनपद ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम घनश्याम मीना ने बताया कि शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को कार्रवाई की भी जानकारी दी जाती है। कहा कि आने वाले समय में प्रयास शत प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण की संतुष्टि का रहेगा, जिससे प्रदेश में जनपद को पहला स्थान हासिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed