{"_id":"6ac40e5e1bf4b87c08095dca","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-158975-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: प्रयागराज के अभिनव ने वाराणसी के कृष्णा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: प्रयागराज के अभिनव ने वाराणसी के कृष्णा को हराया
तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : ARchive
Link Copied
उन्नाव। पं.दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम के अटल बिहारी वाजपेई बहुउद्देशीय सभागार में तीन दिवसीय जूनियर बालक, बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें पहले दिन 72 मुकाबले खेले गए। एकतरफा मुकाबले में प्रयागराज के अभिनव ने वाराणसी के कृष्णा को सीधे सेटों में 30-3 से हरा दिया।
विज्ञापन
डीएम घनश्याम मीना ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पहले दिन 72 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में 18 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बस्ती के वैभव गुप्ता व देवीपाटन के सिद्धार्थ सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। वैभव गुप्ता ने 30-29 से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में आगरा की नंदिनी ने गोरखपुर की प्रज्ञा को 30-2 से हराया। बस्ती की अर्पना व लखनऊ की श्रेया पटेल के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। आखिर में बाजी अर्पना के हाथ लगी और उन्होंने श्रेया को 30-29 से हराने में सफलता पाई। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि मुकाबले छह और सात अक्तूबर को भी होंगे। अंतिम दिन पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।