{"_id":"69fcea273e2accba8708f716","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149986-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अब दिन-रात होगी हरदोई रोड पुल की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अब दिन-रात होगी हरदोई रोड पुल की मरम्मत
विज्ञापन
फोटो-1-हरदोई रोड को जोड़ने वाले पुल पर मरम्मत कार्य के लिए की गई बैरीकेडिंग। संवाद
उन्नाव। हरदोई रोड पुल की मरम्मत के कारण दिन में लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए काम जल्द खत्म करने की कवायद की जा रही है। अब रात में ही नहीं दिन में भी काम किया जाएगा। रात में चार घंटे के लिए पुल पर यातायात पूरी तरह रोक दिया जाएगा।
वर्ष 1986 में शहर की कल्याणी क्राॅसिंग पर 20 करोड़ से लगभग 700 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा पुल बना था। 40 साल बाद 1.64 करोड़ से पुल की मरम्मत कराई जा रही है। शहर का मुख्य पुल होने से इस पर यातायात अधिक है। इस कारण पीडब्ल्यूडी अभी रात में एक तरफ का ट्रैफिक रोककर पुल की मरम्मत करा रहा है। दिन में काम बंद रहने और एक साइड के पुल की ज्वाइंट खुली होने से यातायात बाधित हो रहा है। इससे जाम लग जाता है।
इसको देखते हुए अब पीडब्ल्यूडी ने रात के अलावा दिन में भी काम कराने की तैयारी की है। रात में 12 बजे से तड़के चार बजे तक पुल पर काम चलेगा और इस दौरान यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इससे एक तरफ काम तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी और लोगों को जाम से भी निजात मिल सकती है। एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि पुल का करीब 650 मीटर का हिस्सा विभाग के पास है। अभी पुल के ऊपरी हिस्से में आ रहे 17 ज्वाइंट की मरम्मत कराई जा रही है। इसमें समय लग रहा है। इसको देखते हुए दिन में भी काम शुरू कराया जाएगा। रात में कुछ समय के लिए पुल से यातायात रोककर युद्धस्तर पर काम पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।