{"_id":"69ebc7f1a95c88604505044d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149247-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शोभायात्रा निकालकर मंदिर में की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शोभायात्रा निकालकर मंदिर में की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
फोटो-6-गंगाखेड़ा में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हवन करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक।
उन्नाव। गंगाखेड़ा गांव में मां दुर्गा और शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकालकर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। हवन पूर्णाहुति के बाद भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
ग्राम पंचायत गंगाखेड़ा में जवाहर लाल ने ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। मूर्ति स्थापना से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए निकली। इसके बाद वह वापस मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। यज्ञाचार्य पं. राधेश्याम अवस्थी, सुधीर शुक्ल और विवेक तिवारी ने अनुष्ठान संपन्न कराए। वेदी पूजन के साथ जलाधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास तथा फल वास कराया। इसके बाद भगवान शिव परिवार, माता दुर्गा तथा हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में प्रकाश यादव, गोविंद, नागेंद्र, अरविंद, प्रशांत, सुनील तिवारी व विशाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।