{"_id":"69af24763753d94f8e0b4a2b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146536-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पति का दूसरी औरत से चक्कर, विरोध किया तो घर से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पति का दूसरी औरत से चक्कर, विरोध किया तो घर से भगाया
विज्ञापन
फोटो-24-पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला की शिकायत सुनतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा
उन्नाव। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 12 महिलाओं ने प्रार्थनापत्र के माध्यम से आपबीती बताई। एक महिला ने पति का दूसरी औरत से चक्कर होने और घर से भगा देने की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। उपाध्यक्ष ने पुलिस व प्रोबेशन विभाग के अधिकारियों को निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
सोमवार दोपहर तीन बजे शुरू हुई जनसुनवाई के दौरान पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने उपाध्यक्ष को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि पति का दूसरी औरत से चक्कर है। विरोध किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब वह मायके में रह रही है। दूसरी औरत से छुटकारा दिलाया जाए।
इसके अलावा एक महिला ने हिस्से की भूमि पर परिवार वालों के कब्जा कर लेने की शिकायत की। बताया कि शिकायत के बाद भी उसे कब्जा नहीं मिल पा रहा है। उपाध्यक्ष ने पुलिस व प्रोबेशन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयुक्त रूप से मामले में कार्रवाई करें। इसके अलावा घरेलू मारपीट व दहेज उत्पीड़न के भी मामले पहुंचे। उपाध्यक्ष ने मामलों को संबंधित अधिकारियों को देकर जल्द निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इंसेट-1
अस्पताल में वितरित कीं बेबी किट
उन्नाव। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर नवजात बच्चियों के लिए माताओं को सात बेबी किट का वितरण किया। प्रसूताओं से शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दवा वितरण केंद्र और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को साफ-सफाई व स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। थाना गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर गर्भवतियों की गोद भराई की। परिसर में संचालित परिषदीय स्कूल की छात्राओं से भी बातचीत की। रसोइयों को शुद्धता के साथ भोजन बनाने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने जिला कारागार के महिला बंदी गृह का भी निरीक्षण किया। महिला बंदियों से सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।