{"_id":"69ac72db41f8ac0ba60d2497","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146372-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइक से गिरे वृद्ध को डंपर ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइक से गिरे वृद्ध को डंपर ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो-22-मुन्नू जायसवाल (फाइल फोटो)।
हसनगंज (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के हसनगंज कस्बा निवासी वृद्ध की लखनऊ से दवा लेकर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
हसनगंज कस्बा निवासी मुन्नू जायसवाल (60) शुक्रवार को बाइक से लखनऊ मेडिकल कॉलेज दवा लेने गए थे। लौटते समय दोपहर एक बजे लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में मोहान-लखनऊ मार्ग पर द्विवेदी पैलेस के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। जब तक संभल पाते, मोहान की ओर से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार दोपहर जैसे ही उनका शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। अंतिम संस्कार शुक्लागंज घाट पर किया। उनके चार बेटियां और एक बेटा अनुराग सहित पत्नी विद्या बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि वृद्ध की मौत लखनऊ क्षेत्र में हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल
सफीपुर। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कटिघरा गांव निवासी नागेंद्र कुमार (28) शनिवार को चकलवंशी से गांव लौट रहा था। मेहंदीखेड़ा गांव के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नागेंद्र घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डाॅक्टर ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)