फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एसआईआर में आईं 1.29 लाख दावे और आपत्तियां

Sat, 07 Mar 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की जारी अनंतिम मतदाता सूची में निर्धारित समय सीमा छह मार्च तक 1.29 लाख दावे व आपत्तियां दर्ज हुईं। इसमें अभी तक 49,660 का निस्तारण हो गया है। सभी का निस्तारण 27 मार्च तक किया जाएगा।
विज्ञापन

छह जनवरी को अनंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 19,17,882 (पुरुष 10,56,458, महिला 8,61,381 व थर्ड जेंडर 43) है। इस सूची पर छह मार्च तक आपत्तियां व दावे मांगे गए थे। तय समय सीमा तक आपत्तियों की संख्या 1,29,735 पहुंच गई। इसमें नाम बढ़वाने वालों की संख्या 96,043 है। नाम हटाने की 6098 और संशोधन के लिए 27,586 आपत्तियां आईं।
विज्ञापन

इसमें 49,660 का निस्तारण किया जा सका है। नाम बढ़वाने के 37,041 नए आवेदन स्वीकृत हुए हैं। मृतक व बाहर रहने वाले 1315 नाम हटा दिए गए हैं। 11304 के नाम, पिता का नाम व पते में संशोधन किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि दावे, आपत्तियां लेने का समय समाप्त हो गया है। इन आपत्तियों का 27 मार्च तक निस्तारण कराया जाएगा। फाइनल सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed