फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सुबह नहीं रहा कोहरा, निकली धूप दिन में ठंड से राहत

Tue, 30 Dec 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। तेज धूप निकलने से पिछले 24 घंटे में तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। इससे लोगों को दोपहर में ठंड से राहत मिली। वहीं शाम ढलते ही फिर से ठंड और गलन ने परेशान किया।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और धूप न निकलने से अधिकतम तापमान 14.3 और न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। रात में कोहरा नहीं रहा था। सोमवार सुबह भी कोहरा नहीं रहा। दोपहर में धूप निकल आई। हवा न चलने से दोपहर में धूप में तेजी रही। इससे अधिकतम तापमान बढ़कर 16.9 और न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़ गई। लोगों को गलन ने परेशान किया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि 30 दिसंबर से दो जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट हल्की व मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इसका असर यहां पर दिखेगा। उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति अब दो दिन कम होने का पूर्वानुमान है। दिन में भी गलन रहेगी। घना कोहरा भी पड़ने की संभावना है। शीत लहर की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

इंसेट-1
सपाइयों ने गरीबों को बांटे लंच पैकेट
उन्नाव। कड़ाके की ठंड के बीच सपाइयों ने गरीबों को लंच पैकेट वितरित किए। सपा नगर अध्यक्ष व सभासद ओमेंद्र लोधी पंकज ने बड़े हनुमान व दुर्गा मंदिर के साथ स्टेशन रोड जाकर सड़क किनारे बैठे गरीबों व असहाय लोगों को लंच पैकेट बांटे। इस दौरान उनके साथ जिला उपाध्यक्ष सैयद हाजी इरफान, विधानसभा अध्यक्ष मनीष सैनी, राहुल गौतम, कार्यालय प्रभारी छोटे लाल भारती व अजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-2
बीडीओ ने गोशाला का किया निरीक्षण
हसनगंज। ब्लॉक क्षेत्र के मूसेपुर गांव में संरक्षित 85 मवेशियों की स्थिति जांचने बीडीओ निशा सागर विश्वकर्मा गोशाला पहुंची। उन्होंने गोशाला में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताई और साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त तिरपाल लगाने को कहा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed