{"_id":"6b0499a797ec95cf850c5ddf","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-161850-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चार तीखे मोड़... हर पल मौत का डर, जानलेवा जिग-जैग पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चार तीखे मोड़... हर पल मौत का डर, जानलेवा जिग-जैग पुल
विज्ञापन
शहर के कचहरी रोड पर बना कर्व युक्त आरओबी। आर्काइव
- फोटो : doda news
उन्नाव। शहर के बीच कचहरी रोड का तीखे घुमाव (जिग-जैग) वाला रेलवे ओवर ब्रिज जानलेवा बन गया है। पुल पर वाहन की टक्कर से लोग उछलकर 20 से 30 फीट नीचे गिर जाते हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है। इस पुल पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। रविवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार उछलकर नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि वह केबल पर फंसकर गिरा, जिससे उसकी जान बच गई।
शहर में कचहरी रोड रेलवे क्रॉसिंग के जाम से निजात के लिए जिला प्रशासन की पहल पर दस साल पहले सेतु निगम ने पुल का निर्णाम कराया था। पुल की डिजाइन में बरती गई लापरवाही हादसों का कारण बनती है। सेतु निगम के सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार ने बताया कि किसी भी पुल में एक से दूसरे मोड़ की दूरी कम से कम 50 मीटर होनी चाहिए लेकिन इस पुल के बीचों-बीच 100 मीटर हिस्से में चार मोड़ हैं। दो मोड़ तो ऐसे हैं कि पुल के सामने की तरफ के मोड़ और आने वाले वाहन नजर ही नहीं आते। शहर के बीच इस पुल से रोजाना औसतन 15 हजार लोगों का आवागमन होता है। (तीव्र घुमाव होने के के कारण लोग इसे ‘जिग-जैग पुल’ भी कहते हैं।
वर्जन...
हादसों को देखते हुए फरवरी महीने में पुल के दोनों तरफ रेडियम युक्त संकेतक लगवाए गए थे, ताकि रात में वाहन चालकों को मोड़ होने का पता चल सके। जल्द ही तकनीकी अधिकारियों से सर्वे कराया जाएगा और मोड़ वाले स्थानों पर लोहे की ऊंची जाली लगवाई जाएंगी ताकि लोग उछल कर पुल से न गिरें और हादसे भी रुकें। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
हादसों के मुख्य कारण
तीव्र मोड़ होने से तेज गति से आने वाले वाहन अक्सर संतुलन खो देते हैं और सामने से आ रहे या चल रहे वाहन में टकरा जाते हैं।
-सड़क की ऊपरी परत कई जगह उखड़ चुकी है। अक्सर पीडब्ल्यूडी मरम्मत कराता है लेकिन गिट्टी उखड़ कर फैलने से वाहन फिर फिसलने लगते हैं।
-रात के समय वाहन सवार तेजी से निकलते हैं और मोड़ में छिपे वाहन को पीछे से या दूसरी लेन में सामने से आ रहे वाहन में टकरा जाते हैं।
फोटो-30-रविवार रात हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन और लगी भीड़। स्रोत: कर्मचारी
फॉलोअप
मोटे केबल में अटककर सड़क पर गिरने से बची सफाईकर्मी की जान
हैलट में भर्ती कर्मी ने 20 घंटे खोली आंखें, कूड़ा गाड़ी चालक का भी चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। कचहरी पुल पर रविवार की रात झाड़ू लगा रहे सफाई कर्मी को नशे में कार चला रहे युवकों ने टक्कर मार दी थी। बीस फीट ऊंचाई से गिरने के दौरान वह पुल के पोल से होकर निकले बीएसएनल के उपकेंद्र के मोटे केबिल में फंसा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तार काफी नीचे लटक गया और कर्मी तब गिरा, इससे उसकी जान बच गई। हालांकि अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। कार सवारों की पिटाई से घायल कूड़ा गाड़ी चालक का भी हैलट में इलाज चल रहा है। कर्मी के पिता की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के छोटा चौराहा निवासी धीरज कुमार (20) नगर पालिका में ठेकेदारी प्रथा में सफाई कर्मचारी है। रविवार की रात करीब 11:15 बजे कचहरी पुल पर झाड़ू लगा रहा था। तभी तेज रफ्तार नशे में धुत कार सवार रामपुरी मोहल्ला निवासी अभिषेक कुमार ने टक्कर मार दी थी। इससे वह 20 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालांकि पुल और नीचे की रामपुरी मोहल्ले की सर्विस रोड के बीच बीएसएनएल के मोटे केबिल में अटकने से वह सीधे सड़क पर नहीं गिरा इससे उसकी जान बच गई।
हादसे के बाद कार सवारों ने सफाई कर्मियों को पीटा भी। इससे कूड़ा गाड़ी चालक रामनगर निवासी शिवम राजपूत को भी चोटें आई हैं। घायल का परिजन कानपुर हैलट में इलाज करा रहे हैं। वहीं पुल से गिरे सफाई कर्मी धीरज के दोनों पैर में फ्रैक्चर, सिर में गहरी चोट और जबड़े में भी कई फ्रैक्चर हैं। घायल धीरज के पिता महेश ने कार चालक, रामपुरी मोहल्ला निवासी अभिषेक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुल पर हुए बड़े हादसे
17 मार्च 2026 -पुलिस लिखी तेज रफ्तार कार की टक्कर से कांशीराम कॉलोनी निवासी बाइक सवार वलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर और दोनों पैर में गंभीर चोटें आईं।
31 जुलाई 2025- घाटमपुर की विधायक सरोज कुरील की कार की टक्कर से बाइक सवार मोहल्ला मौहारी बाग निवासी निखिल गुप्ता (28) पुल से करीब 25 फीट नीचे गिरा और जिला अस्पताल से कानपुर हैलट लेकर जाते समय मौत हो गई थी। घटना में पुलिस ने तीन दिन बाद कार के अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की थी।
01 सितंबर 2025- नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा की कार को ओवरटेक करने की कोशिश में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी थी। हादसे में मोहल्ला रामपुरी निवासी शानू (25), ऋषि राठौर (18) और राज गुप्ता (18) घायल हुए थे।

शहर के कचहरी रोड पर बना कर्व युक्त आरओबी। आर्काइव- फोटो : doda news