{"_id":"6b00a17e27574c9f19058e96","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-161641-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दावों से भरे गोदाम...200 बोरी डीएपी लेने पहुंचे 400 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दावों से भरे गोदाम...200 बोरी डीएपी लेने पहुंचे 400 किसान
विज्ञापन
शहर के शेखपुर स्थित केंद्र पर डीएपी न होने से सन्नाटा। संवाद
- फोटो : Samvad
उन्नाव। गेहूं की बोआई का पीक समय है, खेत तैयार हैं और किसान खाद के लिए सरकारी समितियों की ओर ताक रहे हैं। सरकारी दावों में गोदामों में सात हजार मीटि्रक टन डीएपी है, लेकिन समितियों के काउंटर खाली हैं। राजेपुर साधन सहकारी समिति में 200 बोरी डीएपी उपलब्ध होने की सूचना पर तकरीबन 400 किसान पहुंच गए। धक्का-मुक्की होने पर खाद का वितरण बंद कराना पड़ा।
खाद न मिलने से परेशान किसानों को समितियों में 1350 रुपये में मिलने वाली डीएपी की बोरी निजी दुकानों से 1800 रुपये में खरीदनी पड़ रही है। संपन्न किसान तो दुकानों से खाद खरीदकर गेहूं की बोआई कर ले रहे हैं, लेकिन मध्यमवर्गीय किसान महंगी खाद नहीं खरीद पा रहे हैं। खाद के इंतजार में उनकी खेती पिछड़ रही है। यही वजह है कि लक्ष्य के सापेक्ष अब तक जिले में 55 फीसदी ही गेहूं की बोआई हो सकी है। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में 30 समितियों में डीएपी नहीं मिली।
नाै सहकारी समितियों में नहीं है खाद
फतेहपुर चौरासी। ब्लाॅक की नौ साधन सहकारी समितियों जाजामऊ, भड़सर नौशाहरा, सैंता, उद्साह, फतेहपुर चौरासी गढ़ी, फरदापुर, बबुरिहा आदि की समितियों में डीएपी नहीं है। राजेपुर साधन सहकारी समिति में बृहस्पतिवार को धक्कामुक्की होने पर खाद का वितरण बंद करा दिया था। सचिव नागेंद्र ने शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण की बात कही थी, लेकिन पुलिस न मिलने पर खाद का वितरण नहीं हो पाया।एडीओ सहकारिता श्याम सिंह ने बताया कि शेष सात समितियों में भी जल्द ही डीएपी आने की उम्मीद है। कृष्णप्रकाश मिश्रा, लक्ष्मीशंकर मिश्रा, कृपाशंकर अवस्थी, सुशील बाजपेयी, माताप्रसाद तिवारी आदि किसानों ने बताया कि समितियों में डीएपी की किल्लत से गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
आठ समितियों में 20 दिन से डीएपी नहीं
हसनगंज। ब्लॉक क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर 20 दिनों से डीएपी की किल्लत है। सदाना, नेवलगंज, मोहनीखेड़ा, धौरा, समदपुर हरदास, कुरौली, खानपुर सुरौली व नवी नगर समितियों के चक्कर लगाकर थक चुके किसान निजी दुकानों से 1350 रुपये वाली डीएपी 1800 रुपये में खरीदने को मजबूर हैं। एडीओ सहकारिता प्रमोद कुमार का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र में डीएपी की खपत करीब एक हजार मीट्रिक टन है, जबकि पूरे सीजन में महज 480 मीट्रिक टन डीएपी ही मिलती है। खाद लेने वाले किसानों की संख्या करीब 77 हजार है। ऐसे में मांग के सापेक्ष आपूर्ति कम होने से खाद की किल्लत है।
11 साधन सहकारी समितियों में खाद नहीं
पुरवा। क्षेत्र की 10 साधन सहकारी समितियों सिजनी सोहरामऊ, बेहटा भवानी, पासाखेड़ा, दरेहटा, पकराबुजुर्ग, त्रिपुरारपुर, फतेहगंज, पुरवा, मिर्जापुर सुम्हारी, तुसरौर समितियों पर डीएपी नहीं मिली। पीसीएफ केंद्र तुसरौर में भी डीएपी का स्टॉक खत्म हो गया। किसान दिवाकर शुक्ला, दीपक, राजाराम, आशीष, सियाराम व सुरेंद्र पटेल ने बताया कि गेहूं और सरसों की बोआई का समय चल रहा है। इस समय डीएपी की जरूरत है लेकिन समितियों पर खाद नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। कुछ किसान डीएपी न मिलने पर यूरिया, सल्फर व जिंक पाउडर मिलाकर बोआई कर रहे हैं। कुछ डीएपी के इंतजार में हैं। एडीओ सहकारिता आशीष कुमार ने बताया कि मांग मुख्यालय भेजी गई है। जल्द खाद आने की उम्मीद है। उधर, बिछिया विकासखंड के ग्राम जारगांव व बिछिया में खाद नहीं है। पड़रीकला अभी चालू नहीं है। केवल जमुका में ही खाद उपलब्ध है।

शहर के शेखपुर स्थित केंद्र पर डीएपी न होने से सन्नाटा। संवाद- फोटो : Samvad