{"_id":"6afe01949e2b71434106cfd1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-161546-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
हाईवे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता। स्रोत:कार्यकर्ता।
- फोटो : credit
Link Copied
उन्नाव। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का बुधवार को लखनऊ से झांसी जाते समय उन्नाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर स्वागत किया।
विज्ञापन
झांसी में ‘लोक हुंकार जन संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष का शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैज फारुखी और कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव तन्मय श्रीवास्तव ने स्वागत किया और प्रतीक चिह्न भेंट किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए राहुल गांधी के विचारों को घर-घर पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर वर्तमान सरकार को सत्ता से बाहर करने और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। शाश्वत बाजपेई, आशीष त्रिपाठी, इम्तियाज अहमद, सरफराज गांधी, सूरज, अजय गौतम, नसीम खान, सुरेंद्र कुमार विजय, लक्ष्मी आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।