{"_id":"6afe0117e42819605f0bd747","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-161508-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: यूथ क्लब ने शास्त्री क्लब को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: यूथ क्लब ने शास्त्री क्लब को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन
मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एसआरएमएस इंजीनियरिंग बिजनेस कॉलेज के डीन डॉ. तरुण
- फोटो : credit
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 17वीं डॉ. सुखदेव प्रसाद गुप्ता अंडर-16 जनपदीय क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबले में यूथ क्लब ने शास्त्री क्लब को तीन विकेट से पराजित कर दिया। यूथ क्लब की जीत में देवा सिंह की किफायती और प्रभावशाली गेंदबाजी अहम रही।
नवाबगंज के आशाखेड़ा स्थित एसआरएमएस क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर यूथ क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी शास्त्री क्लब की टीम निर्धारित ओवर पूरे होने से पहले ही 91 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से युवराज उपाध्याय ने 24, जबकि हंसराज और प्रांजल यादव ने 15-15 रन बनाए। यूथ क्लब की ओर से आजाद रावत ने तीन विकेट झटके। सौरभ यादव और देवा सिंह को दो-दो सफलताएं मिलीं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्लब की टीम ने सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से आदित्य प्रकाश ने 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि रुद्र प्रताप सिंह 16 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच के दौरान एसआरएमएस इंजीनियरिंग बिजनेस कॉलेज के डीन डॉ. तरुण सिंह गंगवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। शानदार और किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लेने वाले देवा सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नवीन सिंह, राकेश कुमार अस्थाना, साकिर हुसैन, राजेश कुमार, प्रशिक्षक नाजिम अली और सुधीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।