{"_id":"6ace8a8680af22a36c0086a2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-159469-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एपीके फाइल खोलते ही खाते से कट गए 1.63 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एपीके फाइल खोलते ही खाते से कट गए 1.63 लाख रुपये
विज्ञापन
उन्नाव। मोबाइल पर आए मैसेज के साथ एपीके फाइल खोलने के बाद युवक का मोबाइल हैक हो गया। पीड़ित के पंजाब नेशनल बैंक खाते से सात से नौ अगस्त के बीच 163,010 रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज न आने से उसे ठगी का पता नहीं चला।
शहर के सिविल लाइन निवासी दीपक पांडेय का खाता कचहरी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में है। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को यूपीआई के जरिये 93 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद 10 रुपये का एक और लेनदेन हुआ। नौ अगस्त को तीन बार में 50 हजार, 10 हजार और फिर 10 हजार रुपये निकाले गए। कुल पांच लेनदेन में 163,010 रुपये खाते से निकल गए।
दीपक पांडेय ने बताया कि एपीके फाइल डाउनलोड करने के बाद ही मोबाइल हैक हुआ। हैकरों ने गूगल पे के माध्यम से उनके खाते से रुपये निकाले। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उन बैंक खातों पर रोक लगाने और कार्रवाई कर रही है, जिनमें रकम भेजी गई है।