फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

गरीबों की दुश्मन है भाजपा सरकार : पाल

Thu, 03 Sep 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20-पीडीए बैठक को संबोधित करते सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। संवाद
सफीपुर (उन्नाव)। कस्बे में पीडीए की बैठक हुई। मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की दुश्मन है। इस सरकार ने 26 हजार स्कूल बंद कर दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार सपा की पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार काे यह भय है कि गरीब का बच्चा पढ़ गया तो फिर वह राज कैसे कर पाएंगे। कहा कि मंच पर मौजूद सब कार्यकर्ता हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिसे चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौपेंगे, सभी उसके साथ क्षेत्र में उतरकर पूर्ण समर्पित होकर चुनाव लड़ाएंगे और 2027 में पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश तो दूर जनपद सामने है। जो भाजपा विधायक हैं उनके सभी कृत्य उनकी कार्य शैली बता रहे हैं। हर पटल पर भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। बैठक में पूर्व मंत्री सुधीर रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, सूर्यकांत वर्मा, जितेंद्र वर्मा, स्वप्निल चौधरी, रामबरन कुरील, शुजाउर्रहमान, जितेंद्र कुशवाहा, हेमंत पाल व मकसूद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed