{"_id":"69b466536b8f10f2b001fa1c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-146752-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सात केंद्रों में आज से होगी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सात केंद्रों में आज से होगी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
फोटो-10- परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को निर्देश देते एसपी जयप्रकाश सिंह। स्रोत: पुलिस
उन्नाव। यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए दो दिवसीय परीक्षा आज से शुरू होगी। शहर के सात केंद्रों पर 2200 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। एसपी जयप्रकाश सिंह ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
14 और 15 मार्च को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर बारह बजे तक और दूसरी पाली शाम तीन से पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 2400 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। परीक्षा केंद्रों में अटल बिहारी इंटर कॉलेज, डीएसएन पीजी कॉलेज ब्लॉक ए और बी, डॉक्टर जीनाथजी दयाल बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोतीनगर, राजकीय इंटर कॉलेज और श्यामकुमारी सेठ इंटर कॉलेज शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की निगरानी पर जोर दिया। परीक्षा नियमों का कड़ाई से पालन और केंद्र के आसपास भीड़ न लगने देने को कहा है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी, साइबर कैफे और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
मेटल डिटेक्टर से ली जाएगी तलाशीपरीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली जाएगी। परीक्षा केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार की भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। इससे यातायात सुचारु रखने में मदद मिलेगी। फोटोकॉपी की दुकानों और साइबर कैफे पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।
288 सिपाही भी देंगे परीक्षा
जिले के 21 थानों में तैनात 288 महिला और पुरुष सिपाही भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। ये सिपाही अपना पद बढ़ाने के लिए कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। परीक्षा पास करने के बाद वे सिपाही से उपनिरीक्षक बन सकेंगे। इनमें सबसे अधिक सिपाही सदर कोतवाली से (33) और बारासगवर थाने से (31) शामिल हैं। कई सालों से थानों में तैनात ये सिपाही ड्यूटी के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहे थे।
परिवहन निगम ने बढ़ाईं बसें
अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने व्यवस्था की है। कानपुर-लखनऊ रूट पर पांच अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। इस रूट पर उन्नाव डिपो की दस बसों के स्थान पर दोनों दिन 15 बसें चलेंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक जीसी वर्मा ने यह जानकारी दी। बसें उन्नाव बस स्टेशन और आवास विकास बाईपास पर उपलब्ध रहेंगी। आवश्यकता होने पर अन्य रूटों पर भी अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।