फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मवेशी को बचाने में बिजली के पोल से टकराई बाइक राजगीर की मौत

Sat, 03 Jan 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
unnao news
नवाबगंज। सेरसा नवाबगंज मार्ग पर शुक्रवार रात रात करीब नौ बजे मवेशी से बचने की कोशिश में अनियंत्रित हुई बाइक बिजली के पोल में टकरा गई। हादसे में ब्लाक प्रमुख के चचेरे देवर की मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हुए हैं। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के बरुवा गांव निवासी लल्लन (32) राजगीर थे और घर बनाने के लिए ठेका लेते थे। पत्नी धन्नो ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने दो साथियों सुनील और चन्ना के साथ काम करने बाइक से सेरसा गांव गए थे। रात करीब 9:30 बजे घर लौटते समय सेरसा गांव के पास मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने तीनों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया जहां, डॉक्टर ने लल्लन को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख रोशनी रावत के चचेरे देवर थे। पत्नी धन्नो, मां शांति सहित पूरा परिवार बेहाल है। अजगैन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed