फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

हरदोई के लिए : किसान के रुपये लेकर भागने वाले दो और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 07 Oct 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-34- साकेत धाम में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
बांगरमऊ (उन्नाव)। किसान की बाइक में टंगे थैले से दिनदहाड़े 76 हजार निकालकर भागे बदमाशों से सोमवार रात आठ बजे पुलिस से डहन मार्ग पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 10-10 हजार रुपये इनाम घोषित है। घटना में अब तक मुठभेड़ में गिरफ्तार चारों बदमाश हरदोई जिले के रहने वाले हैं। सोमवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस और 9900 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि बांगरमऊ कोतवाली के हैबतपुर गांव निवासी किसान रामजीवन ने आलू की बुआई के लिए तीन अक्तूबर को बैंक से 76 हजार रुपये निकाल कर घर लौटते समय रुपये एक झोले में रखकर बाइक में टांग लिए थे। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर स्थित चंद्रा धर्मकांटा पर किसान ने बाइक रोकी थी और अंदर चला गया था, तभी दो युवक झोले से रुपये निकालते दिखने पर उसने शोर मचाया तो बदमाश अपनी बाइक वहीं छोड़कर रेलवे ट्रैक की ओर भाग गए थे।
विज्ञापन


सोमवार रात को डहन गांव के पास, वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक बाइक पर आते दिखे। रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में अपना नाम विवेक उर्फ सुआ निवासी ककेड़ी थाना सांडी जिला हरदोई और दूसरे ने सोलंकी निवासी कैथोलिया थाना कोतवाली सदर हरदोई बताया। दोनों ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसमें विवेक रविवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए प्रकाश का भाई है। दोनों के पास से तमंचा, कारतूस और विवेक के पास से 5200 व सोलंकी के पास से 4700 रुपये बरामद हुए हैं। विवेक पर उन्नाव, सीतापुर और शाहजहांपुर में लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और चोरी के आठ मुकदमे सोलंकी पर हरदोई, कन्नौज, मथुरा में आर्म्स एक्ट, चोरी, गैंगस्टर और हत्या के प्रयास सहित 11 मुकदमे दर्ज हैं। इस घटना में दो आरोपी पहले जेल भेजे जा चुके हैं।

फोटो-34- साकेत धाम में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक

फोटो-34- साकेत धाम में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed