फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Lakhs stolen from contractor's closed house

उन्नाव : ठेकेदार के बंद घर से लाखों की चोरी

Thu, 28 Jul 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Lakhs stolen from contractor's closed house
पीडीनगर स्थित डब्बू गुप्ता के घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के पीडी नगर में ठेकेदार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। गेट व कमरों के ताले तोड़कर जेवर और नकदी सहित करीब दस लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय ठेकेदार ससुर के निधन पर परिवार सहित ससुराल गया था। वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पीडीनगर मोहल्ला निवासी डब्बू गुप्ता नगर पालिका में ठेकेदार हैं। बुधवार को शाहगंज मोहल्ले में रहने वाले ससुर रज्जनलाल की मौत की सूचना पर वह पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल गए थे। उन्होंने बताया कि रात 11 बजे वह घर आकर पूरे ताले देखे सभी बंद थे। देर रात वह फिर ससुराल लौट गए।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह शव यात्रा में शामिल हुए और शाम करीब चार बजे घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे थे और अलमारी व बक्सों का सामान बिखरा था। पीड़ित के अनुसार अलमारी में रखे 2.50 लाख रुपये और उनके व पत्नी के करीब आठ लाख के जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। घर के पास लगे सीसीटीवी की जांच की, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

पीडीनगर स्थित डब्बू गुप्ता के घर में चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस। संवाद

पीडीनगर स्थित डब्बू गुप्ता के घर में चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed