फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Half an hour's thunderstorm, blew away electricity

उन्नाव : आधे घंटे की आंधी, उड़ा ले गई बिजली

Sat, 16 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Half an hour's thunderstorm, blew away electricity
हुसैननगर फाल्ट ठीक करते विद्युत कर्मी व मौजूद जेई शिवांशु दुबे। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। आधे घंटे चली आंधी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली उड़ा ले गई। गुरुवार रात दस बजे आई आंधी से शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 584 फाल्ट आ गए। पेड़ गिरने और टहनियां टूटने से बिजली की लाइनें टूट गईं।
विज्ञापन

हाईवे पर गदनखेड़ा के पास पेड़ गिरने 33 केवी लाइन टूट गई। इससे पीडी नगर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की बिजली 16 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। क्षेत्र की करीब 85 हजार आबादी प्रभावित है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि रात तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार की रात करीब दस बजे आंधी आने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बारिश तो महज दस मिनट की हुई लेकिन आंधी की रफ्तार 28 किमी प्रति घंटा तक रही। कब्बाखेड़ा तिराहा के पास ट्रांसफार्मर का तार टूटने से सिविल लाइन, कृष्णपुरम, लोकनगर की बिजली गुल रही। रात दस बजे गई बिजली शुक्रवार सुबह 3:30 बजे आई। सबसे अधिक प्रभावित पीडी नगर उपकेंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पास दो पेड़ों की टहनियां टूटने से तार टूट गए। इंद्रानगर में एक कार पर पेड़ टूटकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि कार सवार बच गए। पीडी नगर में बीएसएनएल कार्यालय के पास ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने से पूरी कालोनी की बिजली गुल रही। हाईवे पर बिजली के चार खंभे टूटने से पीडी नगर उपकेंद्र बंद हो गया। रात भर लाइनमैन फाल्ट ठीक करने की कोशिश में लगे रहे।
पीडी नगर उपकेंद्र से जुड़े फीडरों में सबसे अधिक 42 फाल्ट हुए। किसी तरह शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे उपकेंद्र के कुछ फीडरों को चालू किया जा सका। जी स्कूल, टाउन टू, गदनखेड़ा और पीडी नगर फीडर शुक्रवार शाम छह बजे तक बंद रहने से करीब 85 हजार आबादी को समस्या का सामना करना पड़ा। भरत मिलाप, कलक्टरगंज, पीडी नगर नलकूप बिजली न होने से नहीं चल सके। लोगों को पानी के लिए नगर पालिका के टैंकर का सहारा लेना पड़ा। गांधी नगर में सभासद ने टैंकर की व्यवस्था कराई। पीडी नगर में भी लोगों ने टैंकर से पानी भरा।
पीडी नगर क्षेत्र में बिजली न आने से लोगों को पानी की समस्या भी झेलनी पड़ी। लोगों ने नगर पालिका को फोन किया तो बताया गया कि पानी का टैंकर भेजा जा रहा है। सुबह 11 से एक बजे तक लोग इंतजार करते रहे लेकिन टैंकर नहीं पहुंचा। इसी दौरान कुछ देर के लिए बिजली आई तो लोगों ने सबमर्सिबल से पानी भर लिया।
पुरवा के चमियानी फीडर लाइन पर पांच स्थानों पर पेड़ गिरने से 110 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गुरुवार रात दस बजे गई बिजली शनिवार शाम पांच बजे तक भी बहाल नहीं हो पाई। जेई अशोक पाल ने बताया कि फाल्ट ठीक किये जा रहे हैं। रात तक आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

आंधी से रहमान इंडस्ट्रीज के पास लगे चार खंभे टूट गए, जिससे पीडी नगर उपकेंद्र के जुड़े फीडरों की बिजली प्रभावित रही। लोगों को सुबह पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए एक घंटे के लिए अधिक प्रभावित पीडी नगर उपकेंद्र के फीडरों को कुंदनगंज से जोड़ा गया था। इसके बाद मरम्मत कार्य होता रहा। दोपहर बाद आपूर्ति ठीक हो सकी। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर फाल्टों की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल करने की कोशिश है। -एससी शर्मा, अधिशासी अभियंता।

गदनखेड़ा स्थित मकान पर गिरा विद्युत पोल। संवाद

गदनखेड़ा स्थित मकान पर गिरा विद्युत पोल। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed