{"_id":"602c063b8ebc3ee92d273629","slug":"unnao-freedom-fighter-s-name-written-on-toilet-wall-son-objected-dm-conducted-investigation-by-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: शौचालय की दीवार पर लिखा सेनानी का नाम, पुत्र ने जताई आपत्ति, डीएम ने बीडीओ से कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: शौचालय की दीवार पर लिखा सेनानी का नाम, पुत्र ने जताई आपत्ति, डीएम ने बीडीओ से कराई जांच
Wed, 17 Feb 2021 10:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
उन्नाव में बांगरमऊ के गांव अरगूपर में बने सामुदायिक शौचालय की दीवार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम लिखवा दिया गया। इस मामले ने तूल पकड़ लिया। सेनानी पुत्र ने इसकी शिकायत डीएम से की तो उन्होंने मामले की जांच के लिए बीडीओ को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
बीडीओ ने दीवार से नाम हटवाया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सूरज प्रसाद मिश्रा अरगूपुर के रहने वाले थे। गांव में पंचायतीराज विभाग द्वारा बनवाए गए सामुदायिक शौचालय की दीवार पर सेनानी का नाम पेंट से लिखवा दिया गया। मामले की जानकारी सेनानी पुत्र वंश गोपाल मिश्रा को हुई तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
डीएम रवींद्र कुमार ने बीडीओ बांगरमऊ अमित कुमार को जांच के लिए भेजा। बीडीओ ने गांव जाकर पेंट से नाम लिखा देखा तो तुरंत श्रमिकों को बुलाकर नाम पर पेंट कराया। सेनानी आश्रित वंश गोपाल मिश्रा का कहना है कि शौचालय की दीवार पर नाम लिखवाने से उनका परिवार आहत है। प्रशासन को चाहिए था कि पिता के नाम से स्मारक पार्क, सड़क या गेट बनवाते।
विज्ञापन
आश्रित पुत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पिता के नाम से ग्राम सभा में गेट बनवाने और हुलासीकुआं-बेहटा मार्ग का नामकरण कराने की मांग की है। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि दीवार से नाम हटवा दिया गया है। बीडीओ से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
