फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Class five student hanged, dead body found hanging in the house, family could not tell the reason for suicide

उन्नाव: कक्षा पांच की छात्रा ने लगाई फांसी, घर में लटका मिला शव, परिजन नहीं बता सके आत्महत्या का कारण

Mon, 08 Mar 2021 07:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Class five student hanged, dead body found hanging in the house, family could not tell the reason for suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फांसी का फंदा
उन्नाव के जुराखनखेड़ा में कक्षा पांच की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। कुशीनगर जिला के थाना बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव निवासी लालजी की आठ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


लालजी की मौत के तीन साल बाद उसकी पत्नी सुनीता बेटे दुर्गेश, बेटी संगीता व सबसे छोटी 12 वर्षीय बेटी काजल को लेकर जिले आ गई। वह जुराखनखेड़ा में किराये का कमरा लेकर रहने लगी। यहां वह एक फैक्टरी में नौकरी कर परिवार का गुजारा करनेे लगी।
विज्ञापन


शनिवार को सुनीता बेटे दुर्गेश के साथ पैतृक गांव कुशीनगर चली गई। घर पर बड़ी बेटी संगीता व काजल थी। सोमवार सुबह संगीता पड़ोस की दुकान से कुछ सामान लेने चली गई। कुछ देर बाद घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखने पर काजल को किचन के जाल में लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने धक्का देकर दरवाजा खोला और मां के साथ पुलिस को जानकारी दी। सुनीता व दुर्गेश पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव देख बिलख उठे। सुनीता ने बताया कि बेटी शेखपुर स्थित एक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed