{"_id":"5dcda4fb8ebc3e54f143abef","slug":"unnao-and-lucknow-police-team-victorious-in-cricket-competition-unnao-news-knp525838231","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्नाव व लखनऊ पुलिस टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्नाव व लखनऊ पुलिस टीम विजयी
विज्ञापन
उन्नाव। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस विभाग की 23वीं अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन उन्नाव, लखीमपुर खीरी, लखनऊ व सीतापुर जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मैच में उन्नाव व दूसरे मैच में लखनऊ टीम की जीती।
पहला मैच उन्नाव व लखीपुर खीरी टीम के बीच खेला गया। उन्नाव टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 16 ओवरों में 9 विकेट खोकर 111 रन बनाए। जिसमें संतोष ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। बॉलिंग कर रही लखीमपुर खीरी टीम से वसीम ने 3 व सत्यप्रिय ने 2 विकेट लिए। 111 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी लखीमपुर खीरी की टीम 64 रन बनाकर आल आउट हो गई। उन्नाव टीम से शमीम ने 3 व संजीव ने 2 विकेट लिए।
दूसरा मैच सीतापुर व लखनऊ पुलिस टीम के बीच खेला गया। सीतापुर पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें अश्वनी ने 26 व मुकेश के 29 रनों की सहायता से टीम ने 16 ओवरों में 105 रनों का लक्ष्य दिया। लखनऊ की ओर से बॉलिंग कर रहे कुलदीप सिंह ने 4 विकेट लिए। 105 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी लखनऊ पुलिस टीम ने 12.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। सीतापुर की ओर से गौरव ने 2 विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग यश पांडेय व रोहित राजपूत ने की। मुख्य अतिथि प्रतिसार निरीक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा रहे। 15 नवंबर को पहला मैच उन्नाव व लखनऊ दूसरा मैच सीतापुर व लखीमपुर खीरी के बीच खेला जाएगा।