फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   University examinations from today, preparations complete

विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी

Tue, 08 Sep 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
University examinations from today, preparations complete
उन्नाव। कोरोना संक्रमण के चलते विश्वविद्यालय की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। शाम पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्रों की ऑडिटिंग विषय की परीक्षा होगी। कोरोना के चलते परीक्षा कक्ष में सीटिंग प्लान में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना काल के छह महीने बाद 8 सितंबर से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। कोरोना के चलते सीटिंग प्लान में भी बदलाव किया गया है। डीएसएन डिग्री कॉलेज के परीक्षा हाल में पहले 70 परीक्षार्थी बैठते थे। लेकिन कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने के लिए अब केवल 25 परीक्षार्थी ही बैठाए जाएंगे। वहीं, कमरों में 50 के बजाए सिर्फ 20 परीक्षार्थी ही बैठेंगे। डीएसएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज में तीनों कक्षाओं में फाइनल वर्ष के 1300 छात्र हैं। जबकि जिले के 92 कॉलेजों में करीब 9 हजार छात्र परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बीकॉम फाइनल वर्ष के छात्रों की परीक्षा शाम 3 से 5 बजे तक वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी।
विज्ञापन

दस्ताने पहनकर आएंगे छात्र
प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों व शिक्षकों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर आना होगा। छात्र अपने साथ सैनिटाइजर लाने के साथ ही मास्क व दस्ताने भी पहनकर आएंगे। नियमों का पालन न करने वाले छात्रों को वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed