फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: बाप की शादी में बेटा बना बराती, हैरान कर देगी सात फेरे लेने की वजह, देखिए तस्वीरें

Thu, 15 Jul 2021 05:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Jul 2021 05:19 PM IST
सार

बुजुर्ग के अनुसार गांव के कुछ लोग उसे बिना शादी साथ रहने का ताने मारते थे। इन तानों से बचने के लिए प्रधान के कहने पर वे दोनों उम्र के इस पड़ाव पर शादी की रस्में निभाने को तैयार हो गए।

विज्ञापन
Unique Marriage in Unnao up
60 वर्षीय बुजुर्ग और 55 वर्षीय महिला ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गंजमुरादाबाद के ग्राम रसूलपुर रूरी में सोमवार की रात एक अनोखी शादी हुई। 20 वर्षों से साथ रह रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग और 55 वर्षीय महिला ने शादी की रस्में निभाईं। दोनों का 13 साल का एक बेटा भी भी इस शादी में बराती बना। शादी का खर्च ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने उठाया। बुजुर्ग के अनुसार गांव के कुछ लोग उसे बिना शादी साथ रहने का ताने मारते थे। इन तानों से बचने के लिए प्रधान के कहने पर वे दोनों उम्र के इस पड़ाव पर शादी की रस्में निभाने को तैयार हो गए। रसूलपुर रूरी निवासी 60 वर्षीय नारायण रैदास और मियागंज ब्लाक के ग्राम मिश्रापुर निवासी 55 साल की रामरती 2001 से एक साथ गांव में रह रहे थे। परिवार में कोई और न होने के कारण वह दोनों बटाई पर खेती और मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं।
Unique Marriage in Unnao up
60 वर्षीय बुजुर्ग और 55 वर्षीय महिला ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
उनके 13 वर्ष का एक पुत्र अजय भी है। दोनों की अब तक शादी नहीं होने को लेकर लोगों द्वारा तंज कसने व अपमानित करने की जानकारी पर ग्राम प्रधान रमेश कुमार, समाजसेवी धर्मेंद्र बाजपेई और सुनील पाल ने नारायण और रामरती को शादी करने के लिए प्रेरित किया।

 
Unique Marriage in Unnao up
60 वर्षीय बुजुर्ग और 55 वर्षीय महिला ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
सारा खर्चा वहन करने का जिम्मा भी लिया। दोनों शादी करने के लिए राजी हो गए। ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने डीजे, बैंड बाजा और हलवाई की व्यवस्था की। 12 जुलाई की रात दोनों की शादी की रस्में पूरी की गईं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Marriage in Unnao up
60 वर्षीय बुजुर्ग और 55 वर्षीय महिला ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
आधा दर्जन गाड़ियों में सवार होकर बराती वर व वधू को लेकर गांव के ब्रम्हदेव बाबा के मंदिर पहुंचे। रास्ते में प्राथमिक विद्यालय के पास बरातियों को नाश्ता कराया गया। देर रात घर में दोनों ने शादी के फेरे लिए।


 
विज्ञापन
Unique Marriage in Unnao up
60 वर्षीय बुजुर्ग और 55 वर्षीय महिला ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
बेटे ने माता-पिता की शादी की सारी रस्मों को देखा। लड़के के नाना ने उसकी मां का कन्यादान किया। इसके बाद बारातियों को खाना खिलाया गया। रिश्तेदारों ने भी वर-वधू को उपहार और शुभकामनाएं दीं। देर रात तक इस अनोखी शादी का जश्न मनाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed