फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uncle and nephew who came to attend the Mundan ceremony drowned in the Ganga

Unnao News: मुंडन संस्कार में शामिल होने आए चाचा-भतीजे गंगा में डूबे

Mon, 05 May 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew who came to attend the Mundan ceremony drowned in the Ganga
बांगरमऊ। साढू के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंचे युवक और उसका भतीजा गंगा स्नान के दौरान गहराई में जाने से डूब गया। चाचा-भतीजे की डूबने से चीखपुकार मच गई। एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंची, गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई है, लेकिन छह घंटे बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के मलियनपुरवा गांव निवासी रामसिंह के तीन साल के बेटे का रविवार दोपहर नानामऊ घाट पर मुंडन संस्कार था। पड़ोसी गांव लोहानपुरवा निवासी साढ़ू संजय (25) परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। संजय के साथ आया भतीजा योगेंद्र (11) पुत्र ओमकार गंगा स्नान करने चला गया। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। भतीजे को डूबता देख संजय उसे बचाने के लिए कूद गया। उसने भतीजे को तो बाहर निकाल लिया लेकिन खुद संजय डूब गया।
विज्ञापन

भाई संजय को डूबता देख छोटा भाई रमेश अपने चार साल के बेटे आसमीर को गोद में लेकर गंगा में जाकर उसे बचाने का प्रयास किया तो रमेश भी बेटे के साथ डूबने लगा। तभी आसमीर उसकी गोद से छूटकर तेज बहाव में बह गया। संजय और उसके भतीजे आसमीर दोनों के न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसडीएम शुभम यादव, कोतवाल चंद्रकांत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कराई है। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि छह गोताखोरों से तलाश कराई गई, एक किलोमीटर दूरी तक जाल भी बिछाया गया है, लेकिन दोनों में किसी का पता नहीं चला है। तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed