{"_id":"65d3c45e781f91274c085377","slug":"two-youths-riding-bike-injured-in-collision-with-vehicle-unnao-news-c-221-1-sknp1054-110205-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
Tue, 20 Feb 2024 02:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर रविवार रात लौट रहे थे घर
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली के नवीन मंडी के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों लखनऊ से पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
सदर कोतवाली के गांव शिवलीखेड़ा निवासी ओमनारायण का पुत्र सचिन (25) गांव के ही साथी रामनरेश के पुत्र विवेक (24) के साथ पुलिस भर्ती की परीक्षा का फार्म भरा था। दोनों का सेंटर लखनऊ में था। दूसरी पाली में परीक्षा होने से रविवार रात करीब 10:30 दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां से कानपुर हैलट रेफर किया गया। चौकी इंचार्ज प्रवीन पुंज ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन परिजन निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से चार घायल
बांगरमऊ। नगर के मोहल्ला टेढ़ी बाजार में सोमवार दोपहर मधुमक्खियों के झुंड ने दूध डेयरी पर बैठे लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में डेयरी संचालक पंकज गुप्ता, लाल सिंह, संजीव बाजपेई, नूनू गुप्ता को चपेट में लिया। जैसे तैसे लोगों ने अपनी जान बचाई। परिजनों ने सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)