फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two power substations will be set up in the industrial corridor at a cost of Rs 23.04 crore

Unnao News: औद्योगिक गलियारे में 23.04 करोड़ से स्थापित होंगे दो बिजली उपकेंद्र

Thu, 10 Jul 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 10 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two power substations will be set up in the industrial corridor at a cost of Rs 23.04 crore
उन्नाव। बिछिया ब्लाक के सराय कटियान में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे में दो बिजली उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए तैयार किए प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने 23.04 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। बिजली विभाग ने काम प्रारंभ कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार सभी एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ औद्योगिक विकास क्षेत्र विकसित करने जा रही है। इसमें लघु, उद्यम इकाइयों की स्थापना की जानी है। इसमें ही गंगा एक्सप्रेसवे भी शामिल है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे भी औद्योगिक गलियारा बनाने की पहल दिसंबर 2023 में शुरू हुई थी। इसके लिए बिछिया ब्लाक क्षेत्र के सराय कटियान व मुर्तजानगर गांव में गलियारे बनाने के लिए 132 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत कर ली गई है। गलियारे में प्रदेश सरकार बिजली, सड़क व पानी आदि की समुचित व्यवस्था करा रही है। इसी कड़ी में बिजली विभाग ने दो बिजली उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार करके शासन को मंजूरी के लिए भेजा था। इसमें एक 132 केवी का ट्रांसमिशन और दूसरा छोटा 33/11 केवी उपकेंद्र का निर्माण प्रस्तावित किया है। अब शासन ने ट्रांसमिशन उपकेंद्र के लिए 13.50 करोड़ और वितरण बिजली घर के लिए 9.54 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इन उपकेंद्रों के निर्माण के बाद गलियारे में स्थापित होने वाले उद्यमों को बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन


इंसेट-1
दो विदेशी कंपनियां उद्यम लगाने के लिए तैयार
औद्योगिक गलियारे में अभी तक दो विदेशी कंपनियों ने उद्यम लगाने की सहमति दी है। इसमें एक पोलैंड व दूसरी संयुक्त अरब अमीरात की है। पोलैंड की केन बनाने वाली कंपनी कैनपैक और यूएई की मछली पालन करने वाली एक्वा कल्चर के अधिकारी उद्यम लगाने के लिए औद्योगिक गलियारे का निरीक्षण भी कर चुके हैं। यहां पर बिजली, पानी, सड़क आदि की सुविधाओं की जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
औद्योगिक गलियारे में दो बिजली उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। मंजूरी मिलने के बाद ट्रांसमिशन 132 केवी और वितरण अनुभाग 33 केवी क्षमता का उपकेंद्र बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। टेंडर निकाल दिए गए हैं। इसके बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।
सौरभ निगम, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed